फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: निर्मल अखाड़े में घुसा दूसरा गुट, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने एक गुट के मुखिया को हिरासत में लिया

Thu, 10 Nov 2022 01:28 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार

सार

संपत्ति विवाद को लेकर गुरुवार को संतों के बीच हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस -प्रशासन को मौके पर पहुंचना पर पड़ा। अधिकारी मामले को शांत करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन संत अपनी जिद पर अड़े हैं। इस बीच पुलिस ने एक गुट के मुखिया को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
निर्मल अखाड़े में घुसा दूसरा गुट, हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा में दो गुटों के बीच लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद में गुरुवार की सुबह पंजाब से आया दूसरा गुट अखाड़े में घुस गया। इसे लेकर मौके पर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन




पुलिस-प्रशासन घंटों तक संतों को अखाड़े से बाहर जाने के लिए अनुरोध करते रहे। लेकिन संत अखाड़े पर अपना अधिकार बताते हुए बाहर जाने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद दूसरे गुट के मुखिया प्रेम सिंह को पुलिस फोर्स ने उठाकर हिरासत में ले लिया। जबकि गुट के अन्य लोग अभी अखाड़े में ही मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें...Earthquake: उत्तराखंड में अगले पांच वर्षों में आ सकता है 6 से 7 तीव्रता का भूकंप, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें पुलिस मौके से जाने के लिए कह रही है। इस गुट के जगतार सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर, नगर कोतवाल राकेन्द्र सिंह कठैत, कनखल एसओ मुकेश सिंह चौहान सहित आसपास के थानों की पुलिस फोर्स तैनात है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें