फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हरिद्वार ए-बी, चंपावत, देहरादून सेमीफाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

राज्य स्तरीय अंडर-18 हॉकी : क्वार्टर फाइनल हुए, सेमीफाइनल-फाइनल आज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में चल रही चार दिवसीय अंडर-18 आयु वर्ग की बालिकाओं की राज्य स्तरीय आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। आज सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच जनपद हरिद्वार ए और हल्द्वानी जनपद नैनीताल के मध्य खेला गया। जनपद हरिद्वार ए की टीम ने हल्द्वानी जनपद नैनीताल को 3-0 से हराकर मैच अपने नाम किया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच जनपद चंपावत और जनपद अल्मोड़ा के बीच हुआ। जनपद चंपावत ने जनपद अल्मोड़ा को 7-0 से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच जनपद देहरादून और जनपद पौड़ी गढ़वाल के बीच खेला गया। जनपद देहरादून की टीम ने पौड़ी गढ़वाल की टीम को 2-0 से हराकर मैच में जीत हासिल की। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच जनपद हरिद्वार बी और जनपद नैनीताल के बीच हुआ। जनपद हरिद्वार बी ने जनपद नैनीताल को 6-0 से हराकर मैच में जीत प्राप्त की। शनिवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी, विक्रम सिंह, दीपक चंद जोशी, सौरव पटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें