फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली और पानी को तरसा आधा शहर

Wed, 07 Sep 2016 12:02 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर से लालजीवाला के बीच 132 केवी लाइन में मरम्मत के चलते मंगलवार को आधे शहर के बत्ती गुल रही। शाम तक डेढ़ लाख से ज्यादा की आबादी बिजली के साथ साथ पानी को भी तरसती रही। घरों के अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठानों और दफ्तरों में कामकाज प्रभावित रहा। शहर की जनता मंगलवार को सुबह से शाम तक बेहाल रही।
विज्ञापन

भेल फाउंड्री गेट के पास स्थित बिजली घर से 132 केवी की एक लाइन ज्वालापुर से लालजीवाला को जोड़ती है। मंगलवार को लाइन का कंडक्टर बदलने के लिए सुबह करीब 10 बजे मध्य हरिद्वार, ऋषिकुल, मायापुर फीडर की सप्लाई बंद कर दी गई। जिससे पूरे मध्य हरिद्वार के अलावा आसपास की तमाम कालोनियों में लाइट गुल रही। शाम तक बिजली न आने से लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। गर्मी और उमस के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। दिन भर बिजली न होने से जहां घरेलू काम प्रभावित रहे।
मध्य हरिद्वार की कई कालोनियों में पानी का संकट बना रहा। वहीं मध्य हरिद्वार में चंद्राचार्य चौक सहित आसपास के शॉपिंग कांपलेक्स, बाजारों और सरकारी व निजी कंपनियों के दफ्तरों में कामकाज शाम तक लगभग ठप रहा। ऊर्जा निगम ने शाम को साढ़े चार बजे मरम्मत का कार्य निपटाकर सप्लाई चालू की।
विज्ञापन

-----------
काला धुआं उगलते रहे जनरेटर
दिनभर बिजली गुल होने पर जब घरों, दफ्तरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के इन्वर्टर जवाब दे गए तो जनरेटरों का सहारा लिया गया। शॉपिंग कांपलेक्स की छतों और शोरूम के बाहर लगे जनरेटर शाम तक काला धुआं छोड़कर वातावरण में जहर घोलते रहे। धुएं के कारण आस पास के लोगों का भी बुरा हाल रहा।
----------
ज्वालापुर में रात में आंख मिचौली
सोमवार की रात ज्वालापुर में बिजली की आंख मिचौली चलती रही। कड़च्छ फीडर की लाइट बार बार आती जाती रही। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन कर इसका कारण जानने का प्रयास किया। कई अधिकारियों के फोन नहीं उठे तो कुछ माकूल जवाब नहीं दे पाए। 10 बजे से लेकर रात 12 बजे तक पांच छह बार लाइट ऑन ऑफ होती रही। बार बार लाइट आने जाने से कई घरों के बिजली उपकरण भी जल गए। ऐसे परिवार निगम को कोसते नजर आए।
----------
 इन कालोनियों में गायब रही बिजली
मध्य हरिद्वार की आवास विकास, विवेक विहार, गोविंदपुरी, खन्ना नगर, नया हरिद्वार, राजलोक विहार कालोनी, मीना एन्कलेव, टिबड़ी, विकास कालोनी सहित ऋषिकुल, मायापुर क्षेत्र की सरकारी कालोनियों और आसपास के क्षेत्र मेें लाइट सुबह से गायब रही। इनमें अधिकांश कालोनियों में बिजली के साथ ही पानी का संकट भी बना रहा।
------------
मंगलवार को ज्वालापुर से लालजीवाला के बीच 132 केवी लाइन का कंडक्टर बदलने का कार्य कराया गया। जिसके चलते मध्य हरिद्वार सहित कई फीडरों पर शट डाउन लेना पड़ा। काम निपटते ही करीब 04:30 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

- वीएस पंवार, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें