फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी जनमानस के विश्वास का केंद्र: मलिक

विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय भारत के जनमानस के विश्वास का केंद्र रहा है। यहां की बौद्धिक क्षमता को पूर्व में ही विदेशी विश्वविद्यालयों ने भी मान्यता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय त्याग एवं बलिदान की परंपरा से विकसित हुआ हुआ है। इसलिए शिक्षक आर्य समाज के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार एवं रक्षा के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य करें।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के स्थापना के 120 वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिकोत्सव समेत बैसाखी पर्व और प्रेरणा कार्यक्रम का समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की पाठ्यक्रम को वैदिक ज्ञान परंपरा को समाहित करना चाहिए, ताकि गुरुकुल के स्नातक भारतीय ज्ञान परंपरा में दीक्षित हो सकें। दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री विनय आर्य ने कहा कि शिक्षक को आत्मचिंतन से गुजरना चाहिए। उसे अपनी संतुष्टि के लिए बाह्य सम्मान की चाह से बचना चाहिए।
आर्य विद्वान डॉ. ज्वलंत शास्त्री ने कहा कि विश्वविद्यालय को अपने गौरवशाली इतिहास के अनुरूप भविष्य का नियोजन करना चाहिए, ताकि ऋषि दयानंद के सपनों का भारत साकार हो सके। आर्य समाज के आचार्य डॉ. वागीश शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय आधुनिक ज्ञान और प्राचीन ज्ञान के समन्वय से विश्व को दिशा दिखा सकता है। आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान रामपाल आर्य ने कहा कि गुरुकुलीय शिक्षा पद्धति के माध्यम से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय अपने समृद्ध परंपरा को आगे ले जाने का कार्य करेगा।
विज्ञापन

अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने कहा कि विश्वविद्यालय भारतीय संस्कृति और परंपरा की वैचारिकी को लेकर आगे बढ़ेगा। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अजय मलिक, अरुण वर्मा, राधा कृष्ण, जगदीश लाल पाहवा, प्रो. भारत भूषण, प्रो.दिनेशचंद्र शास्त्री, प्रो. सत्यदेव निगमालंकार, प्रो. सुरेंद्र कुमार त्यागी, डा. विनीत कुमार, डा. कार्तिकेय गुप्ता, डा. विपुल भट्ट, डॉ. अजीत तोमर आदि मौजूद रहे।
योग प्रदर्शन देख दर्शक हुए भावविभोर
समापन समारोह में योग विज्ञान के छात्रों ने आसनों का प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के योग विभाग के छात्रों ने जटिल योग आसनों का बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
पत्रिका का ऑनलाइन विमोचन
विश्वविद्यालय की ओर से प्रकाशित शोध पत्रिका गुरुकुल पत्रिका और वैदिक वाग ज्योति यूजीसी केयर लिस्ट में है। इन दोनों शोध पत्रिकाओं का ऑनलाइन संस्करण वार्षिकोत्सव में कुलाधिपति डॉ. सत्यपाल सिंह ने विमोचन किया। इस दौरान पत्रिकाओं को संपादक प्रोफेसर औतार लाल मीणा, प्रोफेसर दिनेश चंद्र शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें