हरिद्वार। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने का स्वागत करते हुए भाजपाईयों ने मिठाईयां बांटी। पार्टी के नेताओं ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार जाने से राज्य में अब विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
रविवार की शाम भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांट कर कांग्रेस सरकार के पतन का जश्र मनाया। इस दौरान मिठाईयां बांटी और आतिशबाजी की।
जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस सरकार ने राज्य में अराजकता का माहौल बना दिया था। सरकार के बजाय राज्य में माफियाराज चल रहा था। आम जनता इस तान्राशाही वाली सरकार से निजात पाना चाहती थी। उन्होंने दावा किया कि अब राज्य में विकास का मार्ग तेजी से प्रशस्त होगा।
जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और नरेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। कांग्रेस सरकार में आम आदमी की सुनवाई नहीं हो रही थी। उन्होंने कहा कि अब जनता को जंगलराज से मुक्ति मिल गई है। इस दौरान जिला महामंत्री डॉ. जयपाल सिंह, संजना शर्मा, रीता चमोली, देवेंद्र मनवाल, प्रेमशंकर पिंकी, सुनील सेठी, सुनील प्रजापति, पंकज धीमान, अनिल अरोड़ा, सरोज जाखड़, अनिल पुरी, सौरभ शर्मा, राखी सजवाण, राहुल शर्मा, संगीता गिरि प्रमोद शर्मा, शुभम सैनी और मोहित भट्ट आदि ने विचार रखे।
दूसरी ओर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांट कर राष्ट्रपति शासन का स्वागत किया। विकास तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार का जाना अराजकता से निजात पाना है। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष दीपकनाथ गोस्वामी, चंद्रकांत पांडे, संजय चौहान, मनीष लखानी, दीपांशु शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, मंडल अध्सक्ष प्रदीप कालरा के नेतृत्व में देवेंद्र मनवाल, अनिल पुरी, सौरभ शर्मा, राहुल शर्मा, किशन बजाज, अमित भाटिया, मृदुल कौशिक, अनमोल, सुरेश शर्मा, शिवम ठाकुर, बसंत अरोड़ा राजेंद्र कटारिया, सुंदर शर्मा आदि ने मिठाईया ंबांटी।