फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के बजट पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: त्रिकालदर्शी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी महंत शिवमपुरी त्रिकालदर्शी महाराज ने सरकार से मांग की है कि अगले साल हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले पर खर्च किए जाने वाले धन को लेकर श्वेत पत्र जारी करे। उन्होंने कहा कि हर कुंभ में अधिकतर धनराशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। जितना पैसा सरकार की ओर से कुंभ के नाम पर जारी किया जाता है वह ईमानदारी से खर्च की जाए तो हरिद्वार चमन बन जाए। उन्होंने मठ मंदिरों और अखाड़ों में आने वाले चंदे और उसकी उपयोगिता को भी सार्वजनिक करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिवमपुरी त्रिकालदर्शी ने कहा कि बजट का सद्पयोग किया जाना चाहिए। कुंभ मेला शुरू होने में समय कम रह गया है। ऐसे में बजट को ठिकाने लगाने के लिए लीपापोती की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कुंभ और अर्द्धकुंभ के आयोजन के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाता है। इसके बावजूद हरिद्वार में श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त सुविधाओं का अभाव बना रहता है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक कुंभ और अर्द्धकुंभ आयोजन के लिए भारी भरकम बजट जारी होने के बावजूद भी धर्मनगरी में सुविधाओं का अभाव संदेह उत्पन्न करता है। त्रिकालदर्शी महाराज ने कहा कि अब तक हाईवे का निर्माण पूरा नहीं हो पाना मेला प्रशासन की लापरवाही को दर्शा रहा है। फ्लाईओवर निर्माण अधूरे हैं। इस मौके पर लव दत्ता, हरी गौड़ आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें