फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने रोप-वे खोलने की मांग को किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रोप-वे को चालू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल बैनर तले व्यापारियों ने चार महीने से बंद पड़े रोप-वे को शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों कहा कि रोप-वे नहीं चलने से व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसलिए शासन शीघ्र रोप-वे को चालू करने की अनुमति दे।
विज्ञापन

अपर रोड पर हुए प्रदर्शन करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंघल ने कहा कि कोरोना की मार से हरिद्वार का व्यापारी पहले ही आहत है। अब सरकार नगर निगम की ओर से प्रस्ताव पारित करने के बाद भी रोप-वे चालू करने की मंजूरी नहीं दे रही है। इसके कारण स्थानीय व्यापारी वर्ग तो परेशान है ही, हजारों श्रद्धालु मनसा देवी के दर्शन करने से भी वंचित हो रहे हैं। रोप-वे सेवा बंद होने से चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह क भीतर रोप-वे चलाने की अनुमति नहीं दी गई तो सांकेतिक धरने के बाद आमरण अनशन भी शुरू किया जाएगा।
जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा 40 वर्षों से उषा ब्रेको कंपनी सफलतापूर्वक मनसा देवी रोपवे का संचालन कर रही है। इस रोपवे सेवा के कारण हजारों परिवार को रोजगार मिला। आसपास के क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी इस कंपनी का महत्वपूर्ण योगदान है। रोपवे बंद होने से हरकी पैड़ी, अपर रोड और मोती बाजार का व्यापार चौपट हो गया है। इस मौके पर मां मनसा देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज बिश्नोई, उपाध्यक्ष हरि सिंह सोनी, राजेश गुप्ता, रवि कुमार लड्डू, विनोद पहलवान, नितीन, राकेश जाटव, राजेंद्र जाटव, मनीष तोमर, पवन कुमार, मिंटू कुमार, महेश महेश्वरी, अजय विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें