हरिद्वार। पाकिस्तान से आए हिंदू धर्मावलंबियों ने सोमवार को उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री सदाणी घाट से पूजा अर्चना करने के बाद कांवड़ उठाई। भगवान भोले शंकर का जयघोष करते हुए पास में ही स्थित मंदिर में भोले शंकर का अभिषेक करते हुए जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरे विश्व में शांति और सद्भाव की कामना की।
पिछले कई दिनों से पाकिस्तान से हिंदू धर्मावलंबियों का एक जत्था हरिद्वार आया हुआ है। जत्थे में शामिल सदस्यों ने सोमवार की सुबह संत युधिष्ठिर की देखरेख में पूजा अर्चना करने के बाद घाट से गंगाजल भरकर कांवड़ उठाई। इस दौरान ने भगवान भोले शंकर के नाम का जाप करते हुए पास में ही स्थित मंदिर तक गए जहां विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद जलाभिषेक किया। जलाभिषेक करने वालों में दर्शनलाल, सुरेश कुमार, अजय कुमार, ताराचंद, महेश कुमार, अनिल कुमार, प्रियंका गीता और रीना आदि शामिल थे।