हरिद्वार। पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर की ओर से कक्षा 11 और 12 की छात्राओं के सर्वांगीण विकास व व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए ऋषिकेश के शिवपुरी का भ्रमण किया। यह पीएम श्री विद्यालय में समग्र शिक्षा के सहयोग किया गया।
इस दौरान छात्राओं को टेंट लगाना, राफ्टिंग तकनीक, सुरक्षा व विशेषज्ञता को पारंगत गाइड की ओर से सिखाया गया। टीम वर्क, अनुशासन और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित हुई। छात्राओं को राफ्टिंग का ट्रायल भी कराया गया। साहसिक क्रीड़ा एवं पर्यटन अधिकारी टिहरी जसपाल सिंह चौहान की ओर से छात्राओं को साहसिक क्रीड़ा और पर्यटन की जानकारी दी गई। अध्यापिका अंजना ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य पूनम राणा ने साहसिक क्रीड़ा एवं पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष विजेंद्र पवार आदि का धन्यवाद जताया।