क्षेत्र के गांव पदार्था स्थित एक फैक्ट्री से कर्मचारियों ने लाखों रुपये का देशी घी चोरी करने का प्रयास किया। फैक्ट्री सुरक्षा कर्मियों की सूझबूझ से फैक्ट्री गेट पर पकड़ा गया। फैक्ट्री के स्टोर सुपरवाइजर ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार कुछ कर्मचारियों ने लाखों रुपये का देशी घी चोरी करने का प्रयास किया। वे अन्य सामान से भरी गाड़ी में छिपा कर ले जा रहे थे। गाड़ी जैसे ही फैक्ट्री के गेट पर पहुंची तो सुरक्षा कर्मियों की चेकिंग में मामले का खुलासा हो गया। स्टोर सुपरवाइजर अमरीश कुमार ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। फेरुपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र पंत ने बताया फैक्ट्री से घी चोरी के प्रयास में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।