फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कप्तान के भाई के घर चोरी मामले में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान वंदना कटारिया के भाई पंकज कटारिया के घर हुई चोरी मामले में सिडकुल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी पंकज कटारिया 13 जुलाई की रात परिवार के साथ सो रहे थे। अगले दिन सुबह जागने पर पता चला कि दूसरे कमरे की अलमारी खुली है और अंदर का सामान भी बिखरा पड़ा है। अलमारी से 10 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन गायब था। सूचना देने पर स्थानीय पुलिस ने मौका मुआयना कर पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस ने इलेक्ट्रोनिक्स सर्विलांस की मदद से चोरी हुए मोबाइल फोन के सिम कार्ड को इस्तेमाल कर रहे एक ऑटो रिक्शा चालक को हिरासत में लिया था। पूछताछ में उसने बताया था कि सिम उसे पड़ा मिला था। पुलिस को पड़ोस के कुछ लोगों पर भी संदेह है। उनकी भी थाह ली जा रही है। एसओ सिडकुल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें