बहादराबाद। सिडकुल पुलिस ने देर रात एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करते हुए उसे जेल भेज दिया।
शुक्रवार रात पुलिस सिडकुल-बहादराबाद फोरलेन पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक सिडकुल राजा बिस्कुट चेक पोस्ट से कुछ दूरी पर अवैध तरीके से गांजा बेचने के लिए घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर वजन कराया तो उसमें डेढ़ किलो गांजा था। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि आकाश कुमार निवासी सम्राट मार्केट रावली महदूद के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। संवाद