फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान में सेंधमारी करने वाला सरगना दबोचा

विज्ञापन
ज्वालापुर पुलिस गिरफ्त में आरोपी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सुभाष नगर क्षेत्र में बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सेंधमारी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर चोरी का सामान भी बरामद किया है। आरोपी के दो साथी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पीएसी रोड सुभाष नगर में प्रदीप रावत पुत्र होशियार सिंह रावत किराये के मकान में रहते हैं। दीपावली पर वह श्रीनगर गए थे। इस दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर जेवरात उड़ा लिए। पड़ोसी की सूचना पर प्रदीप रावत गांव से हरिद्वार पहुंचे थे। प्रदीप रावत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाली निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हरिलोक तिराहे से अकील निवासी अलीगंज, आंवला बरेली को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अकील ने बताया कि वह मोहल्ला घोसियान, ज्वालापुर में रहता है और आलम निवासी लक्ष्मीपुर, बिशोली बदायूं और वसीम उर्फ सलीम निवासी जमीधारन फतेहगंज बरेली के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने गिरफ्तार अकील से पांच हजार की नकदी के अलावा चोरी के जेवरात बरामद किए हैं। बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी गई हैं। आरोपी को थाने के उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान और दीपक चौधरी ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें