फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचपुरी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई गोपाष्टमी

विज्ञापन
गोपाष्टमी पर्व पर बैरागी कैंप स्थित शंकराचार्य आश्रम में गोमाता के पूजन के बाद गुड़ खिलाते स्वा? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
गो पूजा का गोपाष्टमी पर्व समूची पंचपुरी में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जगह-जगह गायों की पूजा हुई। गोशालाओं में भी गऊ पूजन और अर्चन के आयोजन हुए।
विज्ञापन

ज्वालापुर बागों वाले देवता वेद विद्यालय और गोशाला में गाय व देवता दोनों की पूजा हुई। आचार्य अवधेश नारायण भक्त के आचार्यत्व में विष्णु यज्ञ में आहुति डाली गई। पंडित रविभान वशिष्ठ के संयोजन में भंडारे का आयोजन भी किया गया। कुशावर्त घाट पर पंडित हरिओम जयवाल शास्त्री के संयोजन में गोमाता की विधि विधान के साथ पूजा की गई। शंकर वशिष्ठ, आशीष गौतम, शिवकुमार कौशिक, महेश वशिष्ठ आदि ने गाय के महत्व के बारे में बताया। चंडीघाट स्थित गौरीशंकर गोशाला में बाबा हठयोगी दिगंबर के संयोजन में गोपाष्टमी धूमधाम से मनाई गई। गरीबों के लिए भोज आयोजित कराया गया। इसी प्रकार गीतकुटीर तपोवन, रामकृष्ण मिशन आदि अनेक गोशालाओं में गोपूजा की गई। गुघाल रोड पर नंदकिशोर व्यास के संयोजन में घर लौटते पशुधन की चारा सेवा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें