फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: साइबर ठगों ने दो बैंक खातों से 1.45 लाख उड़ाए, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के दो बैंक खातों में सेंधमारी करते हुए साइबर ठगों ने 19 ट्रांजेक्शन कर करीब 1.45 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शिवलोक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 अक्तूबर को सुबह करीब 10:15 से 10:45 बजे के बीच उनके साथ धोखाधड़ी हुई। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जानकारी के बिना पंजाब नेशनल बैंक और आईडीबीआई बैंक में मौजूद उनके दो खातों से कुल 19 ट्रांजेक्शन कर करीब 1.45 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 26 अक्तूबर को उन्होंने रानीपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें