फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चार लोगों की पिटाई कर तमंचे से झोंका फायर, सात आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में कंपनी से लौट रहे जीजा-साले सहित तीन व्यक्तियों पर बेल्ट और लोहे की रॉड से हमला करने के बाद फिर उनके साथी पर तमंचे से फायर और बट से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। वारदात को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, एक जिंदा कारतूस, घटना में इस्तेमाल कार और बाइक बरामद हुई। आरोपी गैंग बनाकर लोगों से मारपीट करते हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सूरज निवासी जिला लखीमपुर हाल सूर्यनगर काॅलोनी सिडकुल ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि 14 जून को वह अपने बहनोई मुन्ना और भांजे रमेश के साथ कंपनी से घर लौट रहा था। रास्ते में खंडूरी ढाबे के पास बाबू उर्फ शुक्ला, गौरव, विनीत सिंह, अभिषेक, लवी कुमार और उनके साथ 8 से 10 लोगों ने बेल्ट व लोहे की रॉड से तीनों पर हमला कर दिया। शेष कुमार पर भी तमंचे से फायर किया, जिसमें वह बाल बाल बचा। तब तमंचे की बट से सिर पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आनेकी पुल के पास से कार व बाइक पर सवार आरोपी लवी कुमार निवासी बिजनौर यूपी हाल ग्राम गनोली लक्सर, विनीत निवासी अमरोहा हाल ग्राम आनेकी सिडकुल, यश शुक्ला उर्फ बाबू निवासी सूर्य नगर शिव मंदिर के पास सिडकुल मूल निवासी आनंद विहार जिला सीतापुर यूपी, सौरभ तोमर निवासी ग्राम नसोली इंटर कॉलेज के पास थाना रमाला जनपद बागपत यूपी हाल सूर्य नगर कॉलोनी, सुभाष रावत निवासी ग्राम डाला थाना रिखणीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल वृंदावन कुंज नवोदय नगर, सुमित शर्मा निवासी मोहल्ला दुर्गा प्रसाद बीसलपुर थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत हाल आनेकी हेत्तमपुर, अभिषेक कुमार निवासी ग्राम आनेकी हेत्तमपुर सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने रोड पर साइड देने के विवाद में डंडे व लोहे की रोड से मारपीट कर तमंचे से फायर व बट से हमला किया था।
विज्ञापन


बदमाश लवी पर गैंगस्टर सहित आठ केस दर्ज
- इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी लवी कुमार के खिलाफ थाना बहादराबाद में आर्म्स एक्ट, रुड़की में हत्या का प्रयास, बिजनौर कोतवाली में हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, कोतवाली शहर बिजनौर में डकैती, एक लूट, एक हत्या का प्रयास, एक आर्म्स एक्ट और एक मुकदमा गैंगस्टर एक्ट में दर्ज है। एक मुकदमा अब सिडकुल में दर्ज हुआ। कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें