फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मदरसे में पढ़ने वाले चार छात्र लापता, ट्रेन से जाने की आंशका

Tue, 16 Dec 2025 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मदरसे में पढ़ने वाले चार छात्र लापता, ट्रेन से जाने की आंशका

हरिद्वार/पथरी। पथरी थाना क्षेत्र में मदरसे में पढ़ने वाले चार नाबालिग छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की अलग-अलग टीमें चारों की तलाश में बाहर भेजी गई हैं।

पुलिस के अनुसार, अलावलपुर पथरी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 14 दिसंबर की दोपहर में उनका 15 वर्षीय बेटा बिना बताए घर से कहीं चला गया। उसके साथ उसके तीन दोस्त भी थे। सभी मदरसे में पढ़ाई कर हाफिज का कोर्स कर रहे थे। जब एक साथ चारों लापता हुए तो उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन चारों का कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास पूछताछ की तो पता चला कि चारों बच्चे उसी दिन शाम करीब 3:30 बजे ऐथल रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर कहीं चले गए। सोमवार की शाम पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि रेलवे स्टेशनों और संभावित स्थानों पर किशोरों की तलाश की जा रही है। अलग-अलग टीमें उत्तर प्रदेश व अन्य जगहों पर रवाना की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें