-कांगड़ी क्षेत्र में बन रहीं सड़क की उखाड़ ली गई थी टाइल्स
जितेंद्र कोरी
श्यामपुर। श्यामपुर कांगडी क्षेत्र में ठेकेदार की ओर से सड़क उखाड़ने के मामले में 15 दिन बीतने के बाद भी एचआरडीए की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हरिद्वार से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित श्यामपुर क्षेत्र में ठेकेदार की ओर मनमानी करते हुए मार्ग से टाइल्स ही उखाड़ी गई थी। मामला एचआरडीए के अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद भी 15 दिन से एचआरडीए ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग उसके वापस लौटकर कार्य पूरा करने का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें की श्यामपुर की कांगड़ी ग्राम पंचायत गली नंबर एक में ठेकेदारों की आपसी खींचतान और मनमानी के चलते महज 58 हजार रुपये के विवाद के चलते पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुकी 1030 मीटर लंबी सड़क के 123 मीटर हिस्से को सड़क पर लगी टाइल उखाड़ डाली ।
कांगड़ी की सड़क से टाइल्स उखाड़ ने वाला ठेकेदार बाहर है। जल्द निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। अगर ठेकेदार की ओर से सड़क निर्माण कार्य का पूरा न किया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। शिवानी शर्मा, जेई, हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधीकरण