फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में एक से 28 रुपये में पर्चा बनेगा

विज्ञापन
जिला अस्पताल । फाइल फोटो - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधीन सभी सरकारी अस्पतालों में हर साल की तरह इस साल भी पर्ची सहित अन्य जांचों पर कुछ चार्ज बढ़ा दिया जाएगा। एक जनवरी से नए शुल्क लागू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के सरकारी अस्पतालों में एक जनवरी से मरीजों को इलाज के लिए 10 फीसदी अधिक दाम चुकाने होंगे। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का पर्चा 25 रुपये में बनता है। अब नए साल से पर्चे के मरीज को 28 रुपये देने होंगे। अल्ट्रासाउंड भी अभी तक 518 रुपये में किया जाता है, यह शुल्क बढ़कर 570 रुपये हो जाएगा। एक्सरे में भी करीब 18 रुपये की बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा अन्य सभी जांच, भर्ती शुल्क आदि भी बढ़ जाएगा। हरमिलाप जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में शासनादेश के अंतर्गत चिकित्सकीय शुल्क में हर साल 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी की जाती है। उन्होंने बताया कि नए शुल्क एक जनवरी से लागू होंगे।
विज्ञापन

जांच पुरानी दर नई दर
ओपीडी 25 28
सीबीसी 182 209
हीमोग्लोबीन 15 17
ब्लड शुगर 52 57
एलएफटी 617 679
केएफटी 336 370
लिपिड प्रोफाइल 307 338
एक्सरे (सामान्य) 182 200
एक्सरे (डिजिटल) 261 287
अल्ट्रासाउंड 518 570
ईसीजी 261 287
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें