हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी से बाहर किया है।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह के निर्देश पर शिवालिक नगर में स्थित प्रदेश कार्यालय प्रभारी सूरजमल की ओर से निष्कासन का पत्र जारी किया गया है। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह निवासी देहरादून को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने व पार्टी में अनुशासनहीनता के कारण निष्कासित किया गया है। पत्र में कहा गया है कि इन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों व पार्टी में अनुशासनहीनता करने पर चेतावनी दी गई थी, इसके बावजूद भी उनकी गतिविधियों व कार्यशैली आदि में कोई सुधार नहीं आया है।