फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पूर्व मंत्री ने किया सिल्वर मेडल विजेताओं का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भारतीय शूटिंग बाल टीम में वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर सूरज चौधरी और नवनीत कुमार को सम्मानित किया। कहा कि खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता 1 से 3 फरवरी तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई थी। गाजीवाली आर्यनगर आश्रम में सिल्वर मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ी सूरज चौधरी और नवनीत कुमार पहुंचे। खिलाड़ी सूरज चौधरी गांव बेलड़ी और नवनीत कुमार शेरपुर खेलमऊ निवासी हैं। आश्रम पहुंचने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने दोनों का स्वागत किया। दोनों खिलाड़ियों ने शूटिंग बाल वर्ल्ड कप में पदक जीतकर न केवल पूरे भारत में बल्कि देवभूमि उत्तराखंड का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य और आने वाली प्रतियोगिताओं में और अधिक सफलता के लिए उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें