फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्य सचिव आरएस टोलिया का हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Tue, 06 Dec 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और मुख्य सूचना आयुक्त रहे आरएस टोलिया का मंगलवार दोपहर खड़खड़ी स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बड़ी बेटी प्रीति टोलिया रौतेला ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में नौकरशाह और विभिन्न दलों के नेता मौजूद रहे।

सोमवार को आरएस टोलिया का देहरादून स्थित निवास पर निधन हो गया था। मंगलवार दोपहर उनका शव खड़खड़ी स्थित श्मशान घाट पर लाया गया। इस दौरान परिजन, बड़ी संख्या में रिश्तेदार और प्रदेशभर के अधिकारी घाट पर मौजूद रहे। बड़ी बेटी प्रीति ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। प्रीति के साथ छोटी बेटी प्रियंका भी मौजूद रही। सभी लोगों ने दिवंगत आरएस टोलिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही उनसे जुड़े अपने-अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम हरीश रावत की ओर से पूर्व ओएसडी पुरुषोत्तम शर्मा ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व मुख्य सचिव सीएस नपल्च्याल, पूर्व मुख्य सचिव आईडी पांडे, वरिष्ठ अधिकारी डीएस गर्ब्याल, आईजी गढ़वाल रेंज संजय गुुंज्याल, आईजी जीएस मर्तोलिया, वरिष्ठ अधिकारी पीएस जंगपांगी, नारायण सिंह जंगपांगी, एचडी पांडे, सचिव आनंद बर्द्धन, जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ, एडीएम अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम मनीष कुमार सिंह, गढ़वाल के अपर आयुक्त हरक सिंह रावत, एमएनए नरेंद्र सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, वीर सिंह बुद्धियाल, चंद्र सिंह मर्तोलिया, एसपी सिटी परमेंद्र डोबाल, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, सीओ जेपी जुयाल, सीओ सिटी प्रकाश देवली,  हरिराम कुमार, सेवा समिति के अध्यक्ष क्षेमानंद जोशी आदि ने टोलिया को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें