फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 दिन बाद हड़ताल से वापस काम पर लौटे वन कर्मी

विज्ञापन
वन विभाग में प्रदर्शन करते कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
डीएफओ के ट्रांसफर की मांग को लेकर आंदोलित वन कर्मचारी 40 दिन बाद काम पर लौट आए हैं। हालांकि, सुबह कर्मचारियों ने मांग को लेकर प्रदर्शन किया और शाम को हड़ताल खत्म कर काम शुरू कर दिया। प्रमुख वन संरक्षक से हुई वार्ता के बाद कर्मचारियों ने यह निर्णय लिया। इससे वन प्रभाग कार्यालय के काम फिर से पटरी पर लौट सकेंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड फॉरेस्ट संघर्ष समिति हरिद्वार के बैनर तले वन प्रभाग कार्यालय परिसर में वन कर्मचारियों ने 13 दिसंबर से डीएफओ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए आंदोलन शुरू कर दिया था। सोमवार को भी कर्मचारी सुबह से ही धरने पर आ गए और मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया लेकिन कर्मचारियों के प्रांतीय नेतृत्व की वार्ता भी प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार से देहरादून में चल रही थी। शाम के समय प्रांतीय नेतृत्व की प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार से हुई वार्ता में समझौता हो गया। समिति के मुख्य संयोजक रणवीर सिंह रावत ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व की प्रमुख वन संरक्षक से हुई वार्ता में आश्वासन दिया गया है कि अब कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। इससे सभी कर्मचारियों ने शाम के समय हड़ताल को समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें