फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के बाहर धरना दे रहे लोगों को जबरन उठाया

विज्ञापन
सत्यम ऑटो कंपनी के निष्कासित कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के खिलाफ धरना देते संयुक्त स? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
सिडकुल स्थित ऑटो कंपोनेंट फैक्टरी से निकाले गए कर्मचारियों और उनके परिवारजनों की ओर से फैक्टरी के गेट पर धरना दिया जा रहा था। धरना 15 दिन से लगातार जारी था। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने इन कर्मचारियों व उनके परिजनों को जबर्दस्ती धरने से उठवा दिया। वहीं 13 लोगों को जेल भेजा है। अन्य लोगों को पुलिस लाइन में ले जाकर रखा गया, जहां बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सिडकुल स्थित ऑटो कंपोनेंट फैक्टरी के बाहर कंपनी से निकाले गए कर्मचारी और उनके परिजन 14 दिन से धरने पर बैठे थे। इस मामले में कुछ दिनों पूर्व भी कुछ श्रमिक नेता और अन्य लोगों पर आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह धरने पर 237 लोग मौजूद थे। इस दौरान सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और धरने पर बैठे कर्मचारियों व उनके परिजनों को जबर्दस्ती उठाना शुरू कर दिया। इनमें से रेखा निवासी ग्राम धनौरी, बरखा निवासी गांव हिमपुर, जिला बिजनौर, महिपाल निवासी ग्राम बैरागढ़ लक्ष्मण झूला, राहुल कुमार ग्राम भोगी माजरा झिंझाना, वारिश निवासी कालसी तितरौ सहारनपुर, कमान सिंह बढ़री थाना मुनिकी रेती, चंद्रशेखर कपसेटी वाराणसी, विशेष कुमार पहाड़पुर मवाना मेरठ, रघुनाथ प्रसाद ग्राम असना चंदौसी, राजसिंह निवासी महिग्राम रुड़की, प्रेमचंद्र यादव लालगंज बस्ती, अनुज कुमार ग्राम चावपुर थाना गंगोह सहारनपुर, रमेश कुमार ग्राम दुल्हेरा नरवाना हरियाणा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके साथ ही 224 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में भेेजा गया, जहां पर शाम के समय उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
------
शिवालिक नगर चौक पर धरना दिया
धरने पर बैठे श्रमिकों व उनके परिजनों को जबर्दस्ती उठाए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण बालियान, पंकज कुमार, अंकित चौधरी, अमित राणा, आशीष, नमन, अमन कुमार, देवेश यादव, आशीष, गुलशन ने शिवालिक नगर चौक पर धरना दिया। वरुण बालियान ने कहा कि श्रमिकों व उनके परिजनों का साथ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें