फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान के लिए सुरक्षा का चाक चौबंद घेरा

Thu, 07 Apr 2016 12:13 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
कुंभ मेले की सुरक्षा चाक चौबंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। अर्द्घकुंभ के बृहस्पतिवार को होने वाले छठे स्नान के लिए मेला प्रशासन और पुलिस की तरफ से बुधवार को दिनभर तैयारियां की जाती रही। सुरक्षा को लेकर इस बार विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। करीब छह हजार पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान सुरक्षा में तैनात किए गए है। चप्पे-चप्पे पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के साथ भी सामंजस्य बैठाया गया है। वृद्घ और बीमारों के लिए पार्किंग से गंगा घाट तक लाने के लिए पुलिस की विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है। राज्यपाल के दोनों सलाहकार मेले की निगरानी के लिए हरिद्वार में ही ठहरे हैं। वहीं जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती भी अर्द्घकुंभ के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

एक जनवरी से प्रारंभ हुए अर्द्घकुंभ मेले के अभी तक पांच स्नान हो चुके है। छठा स्नान बृहस्पतिवार के दिन चैत्र अमावस्या को होना है। इसके लिए बुधवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र में विभिन्न घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया। जिन लोगों ने अस्थार्यी दुकान लगाई थी, उन्हें भी हटवा दिया गया। मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन और आईजी मेला जीएस मर्तोलिया ने हरकी पैड़ी क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद राज्यपाल के सलाहकार प्रकाश मिश्र और रविंद्र सिंह ने भी अधिकारियों के साथ भ्रमण किया। मेलाधिकारी ने बताया कि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रत्येक स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। आईजी जीएस मर्तोलिया ने बताया कि सुरक्षा के साथ-साथ यातायात पर विशेष फोकस रहेगा। इसके लिए सीमावर्ती जनपदों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के पुलिस अधिकारियों से भी मदद ली जा रही है।
------------
नजदीकी पार्किंग भरने पर बदलेगा रूट
हरिद्वार। बृहस्पतिवार को होने वाले अर्द्घकुंभ मेले के स्नान के लिए पुलिस प्रशासन ने तीन स्तरीय यातायात प्लान तैयार किया है। एसपी यातायात श्वेता चौबे ने बताया कि सबसे पहले हरकी पैड़ी के आसपास की पार्किंग तक वाहनों को आने दिया जाएगा। इसके बाद भी धोबीघाट, हरेराम इंटर कालेज और उत्तरी हरिद्वार में बनाई गई पार्किंग का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर के भीतरी इलाकों में परिस्थितियों के अनुकूल बदला हुआ यातायात प्लान लागू किया जाएगा। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें