फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने ब्लाक में किया हंगामा

Thu, 31 Mar 2016 12:02 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादराबाद । ग्राम सभाओं के विकास कार्यों के लिए जारी हुई 14 वें वित्त आयोग की धनराशि को पूर्व प्रधानों की ओर से निकाले जाने पर नव निर्वाचित प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय पर हंगामा किया। प्रधानों ने आरोप लगाया कि वीडीओ की मिलीभगत से बजट निकाला गया है, जबकि पूर्व प्रधानों के द्वारा प्रस्ताव नहीं दिए गए थे। उन्होंने बीडीओ से बजट को वापसी कराने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लाक बहादराबाद के रणसुरा  न्याय पंचायत के सात गांव बोडाहेड़ी, कासमपुर, नगला खुर्द, अलावलपुर, संघिपुर, रणसुरा और पीतपुर के लिए 14 वें वित्त से गांव में विकास कार्यों हेतु शासन द्वारा लगभग 35 लाख रुपये की रणसुरा न्याय पंचायत को किस्त जारी की गई थी। जिसको 28 मार्च 2016 को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से मिलकर गांव के पूर्व सात ग्राम प्रधानों ने विकास कार्य के लिए बैंक खातों से निकाल लिया। जिसमें आपत्ति लगाते हुए रणसुरा न्याय पंचायत के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान अकील, महरुम, सुखवार, वकिला, गुलसना, नसीमा, मनु ताहिरा यूसुफ आदि ने ब्लाक कार्यालय पहुंच कर हंगामा किया। खंड विकास अधिकारी अनीता पंवार का कहना है कि पूर्व ग्राम प्रधानों के द्वारा कराए गए कार्यों का भी कुछ पैसा रिलीज किया गया है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें