फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या और लूट की पांच वारदातों का पर्दाफाश

Wed, 21 Dec 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इसी महीने हत्या और लूट की पांच वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैलाने वाले चार आरोपियों को पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर तीन तमंचे, चार बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद हुए हैं। एसएसपी राजीव स्वरूप ने बुधवार की दोपहर ज्वालापुर कोतवाली में पत्रकार वार्ता कर पांचों घटनाओं का पर्दाफाश किया।

ज्वालापुर, रानीपुर और बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में बीते छह दिसंबर से 14 दिसंबर तक लूट की पांच घटनाएं हुई। लूट का विरोध करने पर रानीपुर झाल के पास आठ दिसंबर को चांदपुर खैरपुर बिजनौर निवासी लेबर ठेकेदार निपेंद्र चौधरी और 11 दिसंबर को मंगलौर निवासी समून की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सभी घटनाओं में बाइक, मोबाइल व नगदी लूटी गई थी। हफ्ते भर में लूट और हत्या की पांच घटनाएं सामने आने से हड़कंप मचा हुआ था। एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि एसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशन और सीओ सदर जेपी जुयाल के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की टीम बनाई गई थी। रानीपुर पुलिस और एसओजी उपनिरीक्षक कमल मोहन भंडारी की अगुवाई में टीम ने बुधवार को टिहरी विस्थापित कालोनी के पास तीन युवकों को बिना नंबर की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कारतूस समेत तीन तमंचे भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नदीम पुत्र महमूद, कोहिनूर पुत्र मोबिन निवासी कस्साबान ज्वालापुर और अश्वनी पुत्र सत्यप्रकाश निवासी बकसनपुर, धामपुर जिला बिजनौर बताया।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद उनके चौथे साथी बृजेश पुत्र सत्यप्रकाश निवासी सलेमपुर, रविदास मंदिर रानीपुर हरिद्वार को भी बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। चारों आरोपियों ने लूट और हत्या की पांचों वारदातों को कुबूल कर लिया। खुलासे के दौरान एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, सीओ सदर जेपी जुयाल, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी नवीन चंद्र सेमवाल, रानीपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट, बहादराबाद इंस्पेक्टर अमर चंद्र शर्मा, एसओजी प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा, एसएसआई ज्वालापुर जगमोहन रमोला मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुलिस टीम को मिला इनाम
खुलासा करने वाली टीम को आला अधिकारियों ने शाबाशी दी है। एसएसपी ने ढाई हजार और डीआईजी गढ़वाल की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में रानीपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट, एसएसआई मनोहर सिंह, प्रशिक्षु एसआई संदीप पंवार, कांस्टेबल प्रमोद पुरोहित, राजवीर सिंह, दिनेश सिंहा, हेडकांस्टेबल चालक दलबीर सिंह भंडारी, एसओजी प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक कमल मोहन भंडारी, हेडकांस्टेबल सुंदर लाल, पदम सिंह, हरवीर रावत, विवेक यादव, उमेश कुमार, शशिकांत, मनोज, महेश, नरेंद्र, अजय, कांस्टेबल चालक मनोज और ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी नवीन चंद्र सेमवाल, एसएसआई जगमोहन सिंह रमोला, उपनिरीक्षक कैलाश बिष्ट, कांस्टेबल दीवान सिंह नेगी, सतेंद्र चौधरी, मोहम्मद हनीफ, जसवंत और थाना बहादराबाद से कांस्टेबल प्रेम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें