फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूई के रोलर बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग

विज्ञापन
सिडकुल स्थित कंपनी में लगी आग । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
सिडकुल में स्थित रुई के रोलर बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सिडकुल थाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में रुई के रोलर बनाने का काम होता है। शनिवार की शाम पांच बजे फैक्टरी में चल रही मशीन में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके बाद वहां रखी रुई ने आग पकड़नी शुरू कर दी। कर्मचारियों ने आग पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। आग को बढ़ती देखकर फैक्टरी कर्मी वहां से बाहर भागने लगे। इसके बाद सूचना पर सिडकुल फायर स्टेशन से अग्निशमन अधिकारी हरीश चंद्र मिश्रा अपनी टीम के चालक कुलदीप सिंह, मदन बडोला, पुनीत भट्ट, फायरमैन मनोज कुमार, सुनील चौहान, हिमांशु नेगी, चालक अवतार सिंह अनि मेहरा, सतीश कुमार महेश पुरोहित और राजेश कुमार के साथ फैक्टरी में पहुंचे और आग बुझानी शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें