फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दिवाली की रात पटाखों से सात जगहों पर लगी आग, अफरी-तफरी मची

विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्वालापुर, शिवालिकनगर, बीएचईएल, जगजीतपुर में हुई घटना, जनहानि नहीं
विज्ञापन

- सुबह से लेकर रातभर दौड़ती रही फायर ब्रिगेड की टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। दिवाली की रात शहर में सात अलग-अलग जगहों पर आग लग गई। रातभर अग्निशमन विभाग की टीमें आग लगने की सूचना पर दौड़ती रही। सभी जगहों पर आग को बुझाया गया। गनीमत ये रही कि सामान का नुकसान तो हुआ, लेकिन जनहानि नहीं हुई। सभी जगहों पर शुरुआती जांच में पटाखे और रॉकेट गिरने से आग लगने की बात सामने आई।
रविवार की सुबह 10:42 बजे शिवालिक नगर के एच-215 क्षेत्र में बिजली के पोल पर लगी केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद रात 10:46 बजे कनखल के देशरक्षक तिराहे पर खाली प्लॉट में पड़े कूड़े और झाड़ियों में जलता पटाखा गिरने से आग लग गई। दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। रात 10:47 बजे पुराने रानीपुर मोड़ स्थित फन एंड फूड रेस्टोरेंट के पास खाली प्लॉट में भी कूड़े व अन्य सामान में पटाखा गिरने से आग लग गई।
विज्ञापन

फिर रात 11:54 बजे ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के निकट सेठी फर्नीचर की लकड़ी की टाल में आग लगने पर अग्निशमन की टीम ने पहुंचकर काबू पाया। रात 12:11 बजे जगजीतपुर में रामलीला मैदान के पास रॉकेट आकर गिरने से एक कार में बोनट की तरफ आग लग गई। टीम ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक आगे का कुछ हिस्सा जल गया था।
विज्ञापन

रात 2:20 बजे बीएचईएल में एक कर्मचारी के आवास के बरामदे में रखे सामान में पटाखा आकर गिरने से आग लग गई। वहीं, सोमवार की सुबह 8:44 बजे शिवालिक कॉलोनी के सेक्टर-3, एम-79 में खड़े वाहन में पटाखे से आग लग गई। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि सभी जगहों पर टीमों ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। सभी घटनाओं में अधिकांश आग लगने की वजह आतिशबाजी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें