फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जातिसूचक शब्दों वाले वीडियो पर कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, दोनों का पुलिस ने किया चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद में सोशल मीडिया पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, दो नवंबर को रोशनाबाद क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया था। वीडियो में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए दो युवक सुनाई दे रहे थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने वंशपाल व दीपांशु के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। वहीं, दोनों युवकों ने बाद में एक वीडियो माफी मांगते हुए सोशल मीडिया पर जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि सोमवार को आरोपी दीपांशु पाल और वंशपाल निवासी ग्राम रोशनाबाद, थाना सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों की उम्र 19 वर्ष है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें