फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवक पर हमला करने में दो सगे भाईयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। गांव अंबूवाला में युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के दो सगे भाइयों ने तमंचे से फायर किया, लेकिन मिस हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अंबूवाला निवासी भाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे उसका बेटा राहुल परचून की दुकान पर सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि रविदास मंदिर के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के अर्जुन और सचिन ने राहुल को रोक लिया। दोनों परिवार से पुरानी रंजिश रखते हैं। दोनों ने राहुल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अर्जुन ने देशी कट्टे से राहुल पर फायर कर दिया, लेकिन गोली मिस हो गई। इसके बाद सचिन ने राहुल को पकड़ लिया।
आरोप है कि अर्जुन ने कट्टे की बट से उसके चेहरे पर वार कर दिया, जिससे उसका एक दांत टूट गया। सिर पर भी हमला किए जाने से राहुल को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि दोनों भाइयों ने डंडों, लात-घूंसों और थप्पड़ों से राहुल की जमकर पिटाई की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर युवक को बचाया। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें