हरिद्वार। स्वामी रामप्रकाश चेरिटेबल चिकित्सालय में जिला ब्लड बैंक के सहयोग से गोर्खाली सुधार सभा की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन डाॅ. नरेश चौधरी ने कहा कि रक्तदान करने के बाद स्वयं को गर्व महसूस होता है, जनहित में रक्तदान एक सराहनीय प्रयास है। चिकित्सालय के मेडिकल डायरेक्टर डाॅ. संजय शाह ने कहा कि आयरन खून को गाढ़ा बना देता है। इससे हृदय रोग होने का जोखिम बढ़ता है। रक्तदान करने से शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है। हृदय रोग का खतरा कम होता है। इस मौके पर चिकित्सालय महाप्रबंधक निधि धीमान, गोर्खाली सुधार सभा शाखा अध्यक्ष शमशेर बहादुर बम, पदम सिंह गुरूंग, प्रमोद पुरी, सौरभ सिंह, हीरालाल शर्मा, हरीश कुमार, राहुल कुमार, खेम बहादुर, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।