फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिन में निकालें ज्ञान गोदड़ी मसले का हल: इकबाल

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने हरिद्वार में गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी से संबंधित प्रकरण का एक महीने में हल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को कमेटी गठित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी अतिथि गृह में बुधवार को आयोग अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुर और उपाध्यक्ष आतिफ रशीद ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से अल्पसंख्यकों की शिक्षा, रोजगार और विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति का हाल जाना। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी था और वह हरिद्वार में ही बनना चाहिए। इस बाबत डीएम विनय शंकर पांडेय को कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें सिंचाई विभाग, नगर निगम और सिक्ख समुदाय से भी सदस्य के तौर पर एक व्यक्ति को शामिल करने को कहा है। लालपुरा ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सिख धर्म से प्यार करते हैं और उनकी सरकार भी चाहती है कि गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी मसले का हल निकले।
उपाध्यक्ष आतिफ रशीद ने कहा कि उत्तराखंड में अल्पसंख्यकों को बराबर की हिस्सेदारी मिल रही है। राज्य में डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के पैटर्न पर काम कर रहा है। मौके पर डीआईजी/एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, गंगा संगठन सिंचाई विभाग मेरठ के मुख्य अभियंता संदीप कुमार, मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग पीएस पंवार, मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय देवराड़ी, अधिशासी अभियंता नलिन वर्द्घन, गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी प्रबंधक हरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

गंगा सभा के सदस्यों से भी मिले लालपुरा
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने गंगा सभा के सदस्यों से भी मुलाकात की। इस दौरान सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ और अन्य सदस्यों ने लालपुरा का स्वागत किया। सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट किए।
आयोग अध्यक्ष सामने उठाया बुद्घ विहार का मामला
हरिद्वार। दि बुद्घिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के सदस्यों ने बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी अतिथि गृह में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा से मुलाकात की। उन्होंने हरकी पैड़ी पर साल 2018 में बुद्घ विहार को खंडित किए जाने मामला उठाया। बताया कि उक्त मामला राज्य अल्पसंख्यक आयोग में विचाराधीन है। जिला प्रशासन बुद्घ विहार बनाने के लिए भूमि की पैमाइश कर चुका है। इसके बाद भी बुद्घ विहार के मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में विजेंद्र सिंह बौद्घ, ऋषिपाल बौद्घ, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, डा. संजय कुमार, जितेंद्र सिंह बुटईया, रुल सिंह, राजपाल आदि शामिल थे।
सिर्फ शिकायतों के लिए नहीं है आयोग
हरिद्वार। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा का कहना है कि लोगों ने आयोग का मतलब सिर्फ शिकायत तक समझ लिया है। जबकि, आयोग अल्पसंख्यकों के शिक्षा, रोजगार और कानून के तहत समानता का हक दिलाने के लिए भी काम करता है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को प्राइमरी से पीएचडी और विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के लिए भी आयोग अल्पसंख्यक विकास मंत्रालय के सहयोग से मदद कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें