फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर से 1.75 लाख रुपये की लूट

Tue, 29 Oct 2013 11:25 PM IST
अमर उजाला, भगवानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक फाइनेंसर से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बैग में एक लाख 75 हजार रुपये थे। घटना सिकरोढ़ा गांव के पास हुई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन


सहारनपुर जिले के नकुड़ निवासी अनुज कुमार की रुड़की में फाइनेंस कंपनी है। मंगलवार दोपहर वह फाइनेंस के किसी काम के लिए बाइक से मसाई गांव गया था। काम निपटाने के बाद वह दोपहर साढ़े 12 बजे रुड़की लौटकर आ रहा था।

जब वह सिकरोढ़ा गांव के समीप पहुंचा तो पीछे से दो बाइक सवार युवक आए। दोनों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर उसे रोक लिया। इससे पहले की अनुज कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


बदमाशों ने उससे बैग और मोबाइल छीन लिया और उसकी बाइक को लाक करके चाबी अपने साथ लेकर फरार हो गए। अनुज के मुताबिक बैग में 1.75 लाख रुपये थे। कुछ समय बाद जब ग्रामीण वहां से गुजरे तो अनुज ने उन्हें आपबीती बताई।

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी भगवानपुर पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष नरेश चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में पूरे इलाके की नाकेबंदी कराकर चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें