फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आपदा प्रबंधन के लिए तैयार हुई महिला एनसीसी कैडेट्स

Sun, 15 Mar 2026 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषभ चौहान
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन के लिए तैयार हुई महिला एनसीसी कैडेट्स


सिडकुल। प्राकृतिक आपदाओं के समय त्वरित राहत और बचाव कार्यों के लिए अब एनसीसी की महिला कैडेट्स भी कंधे से कंधा मिलाकर मैदान में उतरेंगी। क्षेत्र में आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर के बाद 39 महिला एनसीसी कैडेट्स का दस्ता आपदा प्रबंधन के लिए पूरी तरह तैयार हो गया है।
चयन और प्रशिक्षण का विवरण इस विशेष मुहिम के तहत हरिद्वार, ऋषिकेश और चंबा क्षेत्रों से कुल 50 कैडेट्स का चयन किया गया था। इनमें महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए 39 युवतियों ने आपदा प्रबंधन के कठिन गुर सीखे हैं। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें प्राथमिक चिकित्सा , मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू, बाढ़ और आग जैसी स्थितियों में बचाव कार्य और आपातकालीन परिस्थितियों में भीड़ नियंत्रण जैसे कार्य करने होंगे। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद, आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी कैडेट्स को विशेष सुरक्षा किट प्रदान की गई है। इस किट में आपदा के समय उपयोग होने वाले आधुनिक उपकरण और सुरक्षा गियर शामिल है, ताकि बचाव कार्य के दौरान कैडेट्स स्वयं सुरक्षित रहकर दूसरों की मदद कर सकें। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली ये युवतियां अब अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहेंगी। किसी भी आपातकालीन स्थिति की सूचना मिलते ही ये कैडेट्स रक्षा और बचाव कार्य के लिए तुरंत मोर्चे पर तैनात की जा सकेंगी। इन कैडेट्स की पूरी जानकारी अब आपदा प्रबंधन विभाग के पास भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारी बयान

इन युवतियों ने समाज की सेवा करने का जो बीड़ा उठाया है, वह सराहनीय है। भविष्य में किसी भी गंभीर परिस्थिति या दैवीय आपदा के समय यह प्रशिक्षित दस्ता राहत कार्यो में प्रशासन का मुख्य सहयोगी बनेगा ललित पंवार, कर्नल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें