हरिद्वार। हरिद्वार कप-2025 में बृहस्पतिवार को दो मैच लीग खेले गए। इसमें एफसीसी और एससीए ने जीत हासिल की। शानदार प्रदर्शन करने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
केएलसीए ग्राउंड में आरएलएसए और एफसीसी के बीच खेले गए मैच में आरएलएसए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में 110 रन ही बनाए। टीम की तरफ से शिवा ने 40 रन बनाए। एफसीसी की ओर से प्रशांत पांडे ने तीन, विद्यांश कुमार और मोहम्मद करम ने दो-दो विकेट लिए। एफसीसी ने 20.3 ओवर में पांच विकेट से मैच जीत लिया। टीम की ओर से मुकेश ने 47 रन बनाए। आरएलएसए की ओर से यश चौहान ने दो विकेट लिए। रोशन तांगड़ी की ओर से विद्यांश कुमार को मैन ऑफ द मैच और यश चौहान को फाइटर ऑफ द मैच दिया गया।
एससीए ग्राउंड रुड़की में आरएससीए और एससीए के बीच खेले गए मैच में आरएससीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवर में 221 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष कश्यप ने 43, मयंक त्यागी ने 40 और अमनदीप सिंह पंवार ने 37 रन बनाए। एससीए की ओर से विहान पंवार ने 3 और कार्तिकेय ने 2 विकेट लिए।
एससीए ने 33.3 ओवर में दो विकेट से मैच जीत लिया। टीम की ओर से बाबू राम ने 95, शिवम सैनी ने 34 और मंथन सैनी ने 33 रन बनाए। आरएससीए की तरफ से अमनदीप सिंह पंवार और आयुष कश्यप ने दो-दो विकेट लिए। विकास चौधरी की ओर से बाबू राम को मैन ऑफ द मैच और अमनदीप सिंह पंवार को फाइटर ऑफ द मैच दिया गया।