- बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने जेल भेजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, एक महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति पिछले करीब एक साल से नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। कई बार समझाने और विरोध करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इससे बेटी भय और मानसिक परेशानी में रहने लगी। महिला ने पति पर उसके और बच्चों के साथ आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप भी लगाया।
पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ देवव्रत जोशी ने बताया कि आरोपी के किराये के मकान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।