IIहिलबाईपास मार्ग पर दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे गिराऊ विद्युत पोल
I
I
I
Iइंडस्ट्रियल और हनुमान मंदिर के निकट हिल बाईपास सड़क किनारे लगे दो हाईटेंशन लाइन बिजली का खंभा गिरने के कगार पर हैं। ऊर्जा निगम के अधिकारी व कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ये बिजली का खंभा लगभग जमीन से उखड़ चुका है। ऐसे में निगम की इस अनदेखी से यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जबकि ऐसी हालत में ऊर्जा निगम को तुरंत बिजली के पोलों को बदलना चाहिए।
I
I
I
Iअगर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो खंभा कभी भी गिर सकता है। राहगीर अनुज कुमार ने बताया कि यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। इस बीच अगर ये खंभा गिरता है तो बड़ी दुर्घटना होने की आशंका निश्चित है। उन्होंने विद्युत पोलों को बदलने की मांग की, ताकि समय रहते किसी भी हादसे को रोका जा सके।
विज्ञापन
I
I
I
I
I
I
I
Iकर्मचारियों को भेजकर खंभे की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। खंभे को सही दिशा में खड़ा किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर नए विद्युत पोल भी लगाए जाएंगे।
I
Iकुंवर सिंह, जेई, ऊर्जा निगम
I
I
I