फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरकर हथिनी की मौत

Sat, 24 Dec 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन रेंज की खारा लूनी के जंगल में पहाड़ी से गिरकर एक मादा हाथी की मौत हो गयी। टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम ने हथिनी का पोस्टमार्टम करा दफना दिया ।
विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व के कर्मचारी शुक्रवार को क्षेत्र के जंगलों में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें खारा लूनी बीट के पास किसी जानवर की दुर्गंध आयी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो एक हथिनी मृत अवस्था में मिली। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल रेंज अधिकारी को दी। मौके पर पहुंचे  रवासन यूनिट के क्षेत्राधिकारी मौके और पहुंचे। रेंजर प्रमोद ध्यानी ने बताया  कि करीब 50 फिट से ज्यादा ऊंची पहाड़ी से गिरकर हथिनी की मौत हुई है। हथिनी की उम्र 15 वर्ष के लगभग है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम ने हथिनी का पोस्टमार्टम  किया। राजा जी पार्क की डा. अदिति शर्मा ने बताया कि अधिक ऊंचाई से  गिरने के कारण हथिनी के पैरों की हड्डी टूट गयी थी। हथिनी के शव का पोस्टमार्टम कर दफन करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें