फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की मिली फर्जी उपस्थिति

Wed, 10 Dec 2025 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

- जिला पंचायत राज अधिकारी के छापे में पकड़ी गई करतूत
- डीपीओ को डीपीआरओ ने दिए आंगनबाड़ी कार्यर्ता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की मिली फर्जी उपस्थिति, कार्रवाई
हरिद्वार। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की फर्जी उपस्थिति का मामला सामने आया है। जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह की ओर से किए गए औचक निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र के रजिस्टर में दर्ज बच्चों की संख्या गलत पाई गई। दरअसल, दर्ज की गई संख्या में से आधे बच्चे भी नहीं मिले। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश डीपीओ को दिए हैं।
विज्ञापन




बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) अतुल प्रताप सिंह बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहादराबाद में भ्रमण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत में साफ-सफाई की व्यवस्था के स्थिति को देखा। दोपहर 12 बजे वह पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई की स्थिति जांचने पहुंचे। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-1 का भी जायजा लिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मूर्ति ने बताया कि केंद्र के कुल 23 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष 14 बच्चे उपस्थित हैं। वहीं, मौके पर मात्र छह बच्चे ही केंद्र पर मौजूद थे। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करने पर पाया गया कि मूर्ति की ओर से बच्चों की फर्जी उपस्थिति दर्ज की गई थी। दोपहर 12 बजे तक भी कोई उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज नहीं की गई थी। रजिस्टर में कई जगह पर फ्लूड लगा पाया गया। प्रतिदिन केंद्र बंद करने के बाद अनियमित उपस्थिति पाई गई। डीपीआरओ अतुल प्रताप ने डीपीओ धर्मवीर सिंह को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मूर्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संस्तुति पत्र भेजा। निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र को भेजी गई है। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सुल्तानपुर मजरी में भी साफ सफाई की व्यवस्था जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें