- बहादराबाद थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में हरिद्वार-रुड़की हाईवे सर्विस रोड पर स्थित शनिदेव मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में हुई ऑटो चालक की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जयपाल सिंह निवासी बिजनौर हाल पता ज्वालापुर ने तहरीर दी। बताया कि छह दिसंबर को दौलतपुर बहादराबाद के पास स्थित डीपीएस स्कूल में लौटते समय शनि मंदिर के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने उनके बेटे के ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि केशव सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के दौरान ऑटो में सवार वंदना पत्नी विकास, विवान, चींकू और सोनिया पत्नी विशाल, निवासी ज्वालापुर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।