अखिल भारतीय संत समिति के तत्वाधान में कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी और महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्रदास का स्वागत किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष महंत जसविंदर सिंह, महामंत्री महंत अरुण दास, कोषाध्यक्ष महंत श्यामदास ने सभी संत महापुरुषों का फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष संत समिति के मुख्य संयोजक श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी व महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्रदास ऊर्जावान व विद्वान युवा संत हैं। इनके नेतृत्व में अखाड़ा परिषद धर्म संस्कृति के उत्थान व प्रचार प्रसार में नए आयाम स्थापित करेगी।
अखिल भारतीय संत समिति के मुख्य प्रवक्ता बाबा हठयोगी ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की नई कार्यकारिणी के गठन से समस्त संत समाज में हर्ष का माहौल है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी व महामंत्री राजेंद्रदास ने कहा कि संत परंपराओं के अनुसार अखाड़ा परिषद सभी अखाड़ों व संत समाज के हितों के लिए कार्य करेगी। किसी भी अखाड़े और संत का शोषण बरदाश्त नहीं किया जाएगा। अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष व निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी व श्रीमहंत राजेंद्रदास के नेतृत्व में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन होने से सभी अखाड़ों व समस्त समाज में हर्ष की लहर है। पूरे वैध तरीके से गठित हुई अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की कार्यकारिणी को लेकर कुछ लोग अनावश्यक रूप से भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। जिनके इरादे कभी पूरे नहीं होंगे।
इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के उपाध्यक्ष महंत दामोदर दास, श्रीमहंत रामकिशोर दास शास्त्री, महामण्डलेश्वर स्वामी सेवानंद गिरी, स्वामी महेश्वरानंद, महंत कृष्णानंद, महंत रंजय सिंह, महंत अरूणदास, महंत श्यामदास, महंत गोविंददास, योगी सत्यव्रतानंद, महंत मनमोहन दास, महंत हरजोत सिंह, महंत खेमसिंह, महंत निर्भय सिंह, संत तलविंदर सिंह, संत जसकरण सिंह, संत सुखमन सिंह, ज्ञानी जैल सिंह, संत सिमरन सिंह, संत विष्णु सिंह आदि मौजूद रहे।