हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार देर रात सभी रात्रि ड्यूटी कर्मियों को वैटन लाइट, शोल्डर लाइट और हाई चेस्ट बेल्ट लाइट का वितरण किया। इसके बाद उन्हें ड्यूटी पर रवाना किया।
कोतवाली में आयोजित सत्र के दौरान प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने पुलिसकर्मियों को हिदायत दी कि रात्रि गश्त और पिकेट ड्यूटी के दौरान इन सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें, ताकि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर किसी प्रकार की दुर्घटना या अप्रिय घटना से बचा जा सके।उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में सड़कों पर अक्सर वाहनों की रफ्तार और धुंध के कारण खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में रात्रि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। सभी उपकरण पुलिस टीम को दूर से ही दृष्टिगत कराने में मदद करेंगे, जिससे गश्त के दौरान सुरक्षा का स्तर और बढ़ेगा। कोतवाली क्षेत्र में गश्त और चौकसी को 24 घंटे सतर्कता के साथ जारी रखा जाएगा।