बहादराबाद। ऊर्जा निगम ने उपखंड बहादराबाद क्षेत्र के कई गांवों में अभियान चलाकर 31 दिसंबर तक 1804 कनेक्शन काटे व 983.67 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला। मार्च 2025 तक 918.67 करोड़ रुपये वसूले व 304 कनेक्शन काटे। वहीं, 23 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एक अप्रैल से 31 दिसंबर 2025 में 65 करोड़ रुपये वसूल कर 1500 कनेक्शन काटे गए साथ ही 75 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
उपखंड अधिकारी अक्षय कपिल ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 तक अभियान के तहत बहादरावाद, खेडली, सहदेवपुर, सलेमपुर दादूपुर, अलीपुर, वेगमपुर, रोशनावाद, इब्राहिमपुर, रोहालकी, रोशनावाद, सुमन नगर, बोंगला, अलीपुर, इब्राहिमपुर आदि गांव में अभियान चलाकर 31 दिसंबर तक करीब 983.67 करोड़ रुपये वसूले, 1804 कनेक्शन काटे और 98 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि इनमें जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए उनको नोटिस जारी किए गए हैं। कुछ उपभोक्ताओं के बिल भुगतान के बाद कनेक्शन जोड़े गए हैं।