मांगों को लेकर धरने पर बैठे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ।
- फोटो : HARIDWAR
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाए) के आह्वान पर कर्मचारियों का क्रमिक अनशन मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। संगठन सचिव विपिन नेगी ने महेश कुमार, त्रिभुवन पाल, आशुतोष गैरोला, बिलोर सिंह, राजेश कुमार, ताजबर सिंह नेगी को मालाएं पहनाकर अनशन पर बैठाया।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा और महामंत्री सुनील अधिकारी ने कहा कि महानिदेशालय प्रशासन कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेेखी कर रहा है। प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार और संरक्षक मनवर सिंह नेगी ने कहा कि कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने के लिए अनशनरत स्थल पर तिरपाल फाड़ दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। 8 सितंबर से प्रदेशभर के कर्मचारी महानिदेशालय कार्यालय पर आमरण अनशन पर बैठेंगे। प्रदेश संगठन सचिव विपिन नेगी और जिला मंत्री त्रिभुवन पाल ने कहा कि आंदोलन को दूसरे संगठनों का समर्थन मिल रहा है। अनशन स्थल पर पहुंचकर उपशाखा मंत्री आशुतोष गैरोला, उपाध्यक्ष ताजबर सिंह नेगी, बिलोर सिंह, मनवर सिंह नेगी, महेश कुमार, सुनील अधिकारी, विपिन नेगी ने पहुंचकर कर्मियों का उत्साह बढ़ाया।