फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर आया हाथी, कांवड़ियों में भगदड़

Sun, 19 Feb 2017 11:19 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
हाईवे पर हाथी, मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा दौरान हाईवे पर आ रहे जंगली हाथी लगातार प्रशासन के लिए चुनौती बने हैं। रविवार की शाम को भी हाथी हरिद्वार- बिजनौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गए। जिससे अफरातफरी मच गई। एक घंटे तक यातायात बंद रहा।
विज्ञापन

 पिछले कई दिनों से जंगली हाथी हर रोज शाम को श्यामपुर के पास तिरछे पुल पर आ जाते हैं। रविवार की शाम करीब छह बजे जब बड़ी संख्या में कांवड़िए बिजनौर की तरफ कांवड़ लेकर जा रहे थे, तभी एक जंगली हाथी सड़क पर आ गया और हाईवे के बीचोंबीच खड़ा हो गया। हाथी को देखकर कांवड़ियों में हड़कंप मच गया। कांवड़ियों ने भागकर जान बचाई । इस दौरान दोनों ओर से आ रहे वाहनों की लाइन लग गई।  सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।  बड़ी मुश्किल से हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ा। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। कुछ देर बाद हाथी दोबारा भी हाईवे पर आ गया। करीब डेढ़ घंटे तक यह क्रम चलता रहा। वनकर्मियों अशोक कुमार, रमेश चंद्र सैनी, वीर सिंह, नंदकिशोर आदि ने बताया कि हाथियों की आवाजाही को देखते हुए हाईवे पर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें