फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्तों का सैलाब, व्यवस्थाएं नदारद

Sun, 19 Feb 2017 11:13 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
गंदगी का साम्राज्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शारदीय कांवड़ यात्रा में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। चारों और गंदगी का साम्राज्य बना है। आवारा पशु भी श्रद्घालुओं की परेशानी बढ़ा रहे हैं। चुनावों में प्रशासन की व्यस्तता का असर मेले की तैयारियों पर साफ दिखाई दे रहा है। हाईवे कई जगह खुदा हुआ है। कई स्थानों पर हाईमास्ट लाइट के खंबे गिरे पड़े हैं। नगर निगम प्रशासन ने भी यात्रा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की है।  
विज्ञापन

 शारदीय कांवड़ यात्रा इस समय जोरों पर चल रहा है। भारी तादाद में कांवडिये हर रोज हरिद्वार आ और जा रहे हैं, लेकिन मेले में अव्यवस्था पूरी तरह हावी हैं। कांवड़ यात्रा की व्यवस्था के नाम पर नगर निगम प्रशासन ने एक बैठक तक नहीं की है। मेला क्षेत्र तो दूर हरकी पैड़ी से ही कूड़ा उठाने की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। क्षेत्र में नियुक्त उसके सफाई कर्मचारी क्या सफाई कर रहे हैं इसको देखने वाला भी कोई नहीं है। जिस कारण गंदगी और पॉलिथीन, प्लास्टिक और थर्माकोल के डिस्पोजल कचरे से नालियां भरी हुई हैं।
यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं की गई। यदि निगम प्रशासन ने कांवड़ियों के वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था की होती तो कांवड़ यात्रियों को सुविधा होने के साथ नगर निगम को पार्किंग शुल्क के रुप में लाखों रुपये की आय होती। पैदल कांविड़यों से कहीं अधिक कांवड़िए की टोलियां ट्रक, टाटा 407, ट्रैक्टर-ट्राली, छोटा हाथी आदि वाहनों से गंगाजल लेने धर्मनगरी आ रहे हैं। रोडी बेलवाला, बैरागी कैंप, लालजीवाला, दूधियाबंद, पावनधाम के सामने व सर्वानंद घाट का मेला क्षेत्र कांवड़िए के वाहनों से भर गया है। कुछ लोगों पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का धंधा कर रहे हैं।
विज्ञापन

------------
शारदीय कांवड़ मेला और महाशिवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी ने बैठक की थी। इसके बाद नगर निगम अधिकारियों की बैठक की गई। जिसमें स्ट्रीट लाइट के सभी पोलों की वायर को चेक कर ठीक करने, हाईमास्ट लाइटों को चेक कर चालू करने का काम शुरू करा दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारी को सभी शौचालयों का निरीक्षण कर सफाई कराने और घाटों की सफाई तीन बार कराने के लिए टीमें गठित करने का कहा गया है। सीसीआर के सामाने फड़ लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया उनको लोगों को पीछे हटाया जाने का निर्णय लिया गया है।
- अशोक पांडेय, नगर आयुक्त
------------
हाईमास्ट लाइट के लाखों के पोल पड़े हैं सड़क
हरिद्वार। नगर आयुक्त अशोक पांडेय ने पथ प्रकाश विभाग के कर्मियों को कांवड़ मेला के मद्देनजर हाईमास्ट लाइटों को चेक कर चालू करने का निर्देश तो दिया है, लेकिन नगर निगम लाखों रुपये की लागत से लगी  इन लाइटों की सुरक्षा को लेकर कितना सजग है इसका पता दूधाधारी चौक भूपतवाला मेें सड़क पर गिरा पड़ा लाखों रुपये कीमत का हाईमास्ट पोल को देखने से चलता है। एक और पोल कई टुकड़ों में सड़क पर पड़ा है। इन पोलों को खड़ा करना तो दूर नगर निगम उन्हें उठाकर स्टोर तक में नहीं पहुंचा सका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें