धनौरी। धनौरी क्षेत्र के धनौरा गांव में देर शाम हाथी के घुसने से हड़कंप मच गया। पिछले दस दिनों में दूसरी बार है, जब हाथी ने धनौरी क्षेत्र में दस्तक दी है।
विज्ञापन
हाथी के गांव में घुसने की सूचना मिलते ही धनौरी रेंज के बीट इंचार्ज मोहित सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर सूझबूझ और सावधानी से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी ने गांव के पास लगे खेतों से गांव में आ धमका। जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी।