फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बुजुर्ग महिला से चार लाख की ठगी, भतीजे सहित दो नमाजद

विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन




हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग विधवा महिला से उसके सगे भतीजे ने चार लाख रुपये की ठगी कर ली। महिला ने आरोप लगाया कि भतीजे ने बैंक लोन के बहाने दो हस्ताक्षरित चेक और कागजात लिए, जिनका दुरुपयोग कर रकम हड़प ली। कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, हरिलोक कॉलोनी निवासी सुनीता रानी ने बताया कि वह बीमार और विधवा है। उनके पति और दोनों बेटे अब इस दुनिया में नहीं हैं। पास ही उनका भतीजा अंकित निवासी ग्राम रोहालकी थाना बहादराबाद हाल निवासी हरिलोक फेज-2, ज्वालापुर रहता है। उस पर विश्वास होने के कारण उन्होंने बैंक खाते और दस्तावेजों की जानकारी उसे दे रखी थी।
विज्ञापन


सुनीता रानी के मुताबिक, पिछले वर्ष अंकित ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर उनके दो कोरे चेक, आधार कार्ड और कुछ खाली कागजों पर हस्ताक्षर लिए। इसके बाद उसने अपने मित्र नवीन कुमार निवासी किशनपुर बहादराबाद के साथ मिलकर उनके खाते से चार लाख रुपये निकाल लिए। रकम निकलने का मैसेज उनकी धेवती उपासना गोयल के मोबाइल पर आया, तब उन्हें ठगी का पता चला।
विज्ञापन


बैंक पहुंचकर जानकारी करने पर अंकित ने गलती मानते हुए माफी मांगी और पैसे लौटाने का आश्वासन दिया। लेकिन न तो रकम लौटाई गई, न ही दूसरा चेक वापस किया गया। आरोप है कि बाद में दोनों ने षड्यंत्र रचकर दूसरे चेक में चार लाख रुपये भरकर उसे बाउंस करा दिया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे।

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें