साइकिल से रविवार रात गुरुद्वारे में दर्शन के लिए जा रहे बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। नंबर के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
गौरव मुखेजा निवासी सुभाषनगर रुड़की ने तहरीर देकर बताया कि रविवार को पिता अमीर चंद साइकिल पर मोटर वर्कशॉप के सामने से गुजर रहे थे। तभी पिता की साइकिल में पीछे से कार ने टक्कर मार दी थी। वो घर से साइकिल से गुरुद्वारा सुखदेव नगर जा रहे थे। यह घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे के आसपास की है।
पिता को कार से टक्कर मारने के बाद चालक ने बड़ी तेजी से वाहन को दौड़ाया और पिता को काफी दूर तक घसीटकर ले गया था। घटनास्थल से पिता को अस्पताल पहुंचाया गया था। वहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कार्यवाहक प्रभारी दीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने नंबर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।